योगी सरकार ने मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर रखा ये नाम, जानें किन दो नामों पर हुई थी चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
Uttar Pradesh government released notification stating that Mughal Sarai Junction has been renamed Pandit Deendayal Upadhyaya Junction. pic.twitter.com/SCr9Ide7o8
— ANI UP (@ANINewsUP) June 5, 2018
यही नहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर लिखा कि जनता की मांग पर उत्तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया है। दरअसल योगी कैबिनेट ने पिछले साल ही मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय करने का फैसला किया था।
नागरिकों की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में मुगलसराय जंक्शन का नाम परिवर्तित कर पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया, मुझे खुशी है कि अंत्योदय जैसा महान विचार देने वाले पं .दीन दयाल जी के नाम से अब यह जंक्शन जाना जाएगा। pic.twitter.com/PoHDGQmu5i
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 4, 2018
लेकिन योगी कैबिनेट के इस फैसले का चौतरफा विरोध होने के कारण उस समय फैसले को टाल दिया गया था। दरअसल कुछ लोग मुगल सराय जंक्शन का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखना चाहते थे।
क्यों हुई देरी
दरअसल आरएसएस विचारक और बीजेपी नेता दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों का ही मुगल सराय शहर से गहरा संबंध रहा था।
आपको बता दे कि मुगल सराय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म स्थल होने की वजह से बहुत से संगठन मुगल सराय जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग कर रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ 1968 में आरएसएस विचारक और बीजेपी नेता दीन दयाल उपाध्याय का निधन मुगलसराय जंक्शन में संदिग्ध हालात में पाया गया था। जिसके बाद से बीजेपी काफी लंबे समय से मुगल सराय जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App