जान लें जरूर, ये है लखनऊ निकाय चुनाव का पूरा प्रोग्राम
उप्र इलेक्शन कमिशन ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

उप्र इलेक्शन कमिशन ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिले के 5चों निकाओं का चुनाव प्रथम चरण में होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हे रही हैं। जिले में चुनाव के लिए अधिसूचना 28 अक्तूबर को जारी हो जाएगी।
बता दें कि उप्र इलेक्शन कमिशन से चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी जिले में अधिसूचना जारी करेंगे। जिले में नगर निगम अयोध्या के साथ ही नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत भदरसा, गोसाईगंज और बीकापुर में चुनाव कराए जाएंगे। इसमें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि जिले में चुनाव पहले चरण में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढें- ASI का आदेश, जल्द खाली करो सहारनपुर जेल, राजाओं का महल है ये
इलेक्शन कमिशन से जारी चुनाव प्रोग्राम
नामांकन-29 अक्तूबर से छह नवंबर तक, नामांकन पत्रों की जांच- सात नवंबर तक, नामांकन पत्रों की वापसी-नौ नवंबर तक, चुनाव चिह्न आवंटन-10 नवंबर , मतदान-22 नवंबर , मतगणना 1 दिसंबर को घोषित।
2.5 वोटर करेंगे कंडिडैट्स के भाग्य का फैसला
जिले की पांच निकायों में कुल 2 लाख 54 हजार 317 वोटर हैं। इनमें 134553 पुरुष वोटर और 119764 महिला हैं। नगर निगम अयोध्या में सबसे ज्यादा 191212 वोटर हैं।
मेयर, चार अध्यक्ष और 119 सदस्य चुने जाएगें
नगर निगम अयोध्या के लिए 1 मेयर के साथ 60 पार्षद, नगर पालिका रुदौली में 1 अध्यक्ष के साथ 25 सभासदों, गोसाईंगज में 1 अध्यक्ष 12 सभासद, भदरसा में 1अध्यक्ष 11 सदस्य और बीकापुर में 1 अध्यक्ष के साथ 11 सदस्य चुने जाएगें।
78 केंद्र के 268 बूथों पर डाले जाएगें वोट
जिले में निकाय चुनाव के लिए कुल 78 मतदान केंद्र और 268 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक नगर निगम अयोध्या के लिए 52 केंद्र 180 बूथ हैं।
इसे भी पढें- उत्तर प्रदेश: स्विट्जरलैंड के कपल पर हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, ऐसे किया हमला
इस प्रोग्राम के अलावा ये भी तय कर दिया गया है, कि अयोध्या नगर निगम के महापौर निर्वाचन की खर्च सीमा 10 लाख रूपये होगी, वहीं नगर निगम पार्षद के निर्वाचन खर्च की अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की निर्वाचन व्यय अधिकतम सीमा 4 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद के सदस्य की अधिकतम व्यय सीमा 40 हजार रुपये, नगर पंचातय अध्यक्ष की एक लाख रुपये, नगर पंचायत सदस्य की 20 हजार रुपये है।
इस अधिसूचना में प्रशासनिक आधिकारियों की डयूटी का प्रोग्राम तय कर दिया गया दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App