बाढ़ प्रभावित इलाके का सीएम योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath distributes relief material to people affected by floods in Barabanki. pic.twitter.com/XINNnq0ABQ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 24, 2018
दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के बाढ़पीड़ितों में राहत सामग्री भी बांटी। सीएम ने गोंडा, बाराबंकी और बहराइच के हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रशासन को राहत के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा मिर्चपुर कांड: कोर्ट ने 20 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्य की समीक्षा की। बाढ़ के लिए सरकारी खजाने से 46 करोड़ की राशि जारी की गई है। कुल 36 गांवों में घाघरा नदी ने तबाही मचा रखी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App