उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद में बनेगा भारत का पहला काला हिरण संरक्षण जोन
प्रदेश में 13 कमर्शल कोर्ट भी खोले जाने का निर्यण लिया गया।

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को इलाहाबाद के मेजा में काले हिरण के लिए संरक्षण जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में पांच अहम फैसले लिए।
इनमें काला हिरण संरक्षण जोन को महत्वपूर्ण फैसले के रूप में देखा जा रहा है। यह भी माना जाता है कि काले हिरण की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय पर्यटकों को लुभाने में मदद करेगा।
Uttar Pradesh cabinet decides to make India's first conservation reserve for black buck in Allahabad's Meja.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2017
बता दें कि बैठक के बाद इलाहाबाद के मेजा वन प्रभाग में काला हिरण आरक्षित वन क्षेत्र के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है।
यूपी कैबिनेट ने इसके अलावा जो महत्वपूर्ण फैसले लिए, उसमें यूपी में करीब दो दर्जन स्थानों पर ईको-टूरिज्म विकसित करने का फैसला शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में 13 कमर्शल कोर्ट भी खोले जाने का निर्यण लिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App