यूपी में जारी है बदमाशों की धरपकड़, एनकाउंटर में घायल हुए 2 गुंडों समेत 3 गिरफ्तार
यूपी पुलिस गुंडा राज खत्म करने के लिए बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में पुलिस ने नोएडा और हापुड़ में एनकाउंटर किए।

यूपी पुलिस गुंडा राज खत्म करने के लिए बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे में पुलिस ने नोएडा और हापुड़ में एनकाउंटर किए। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों को गोली भी लगी और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भटियाना गांव में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गए। बदमाश के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश भटियाना गांव के जंगल में एक बाइक लूट कर भाग रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हुई।
इसे भी पढ़ेंः दाऊद ने शिया बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी को धमकाया, कहा- मौलानाओं से माफी मांगों
बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली से सटे नोएडा में भी पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई।
नोएडा के सेक्टर 81 के फेस 2 इलाके में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों बदमाशों पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने उमेश विज नाम के व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने नोएडा में दिल्ली के व्यापारी उमेश विज की कार पर फायरिंग की। हालांकि, वो वहां से बच निकले। इसके बाद उन्हें बदमाशों की तरफ से धमकी भरे फोन आने लगे और जान बचाने की एवज में दो करोड़ की रंगदारी की मांग की।
इसे भी पढ़ेंः बार काउंसिल की पहल से होगी जजों में सुलह, SC के अन्य 23 जजों से आज मिलेंगे काउंसिल के सदस्य
घबराए उमेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बदमाशों के फोन को ट्रैक करना शुरू किया और सर्विलांस के जरिए उनके मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। शनिवार शाम की शाम पुलिस को बदमाशों के लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने जैसे ही बदमाशों को घेरा उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस पर फायरिंग
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी है। जबकि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाशों का नाम आजाद और विकास है। ये यूपी के बागपत के रहने वाले हैं। इनके एक और संजू नाम के साथी को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App