यूपी के मंत्री ने गरीबों पर दिया विवादित बयान, कहा- ''बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट''
राजभर ने कहा, ''बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट।'' तुकबंदी वाले इन शब्दों को राजभर ने विस्तार से भी समझाया।

उत्तर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों पर विवादित बयान दिया है। रविवार को यूपी के बलरामपुर में राजभर ने कहा कि वोटरों को दारू और मुर्गा खिलाने से वोट पक्का जाता है।
राजभर ने कहा, 'बाटी-चोखा कच्चा वोट, दारू-मुर्गा पक्का वोट।' तुकबंदी वाले इन शब्दों को राजभर ने विस्तार से भी समझाया। उन्होंने मंच से गरीबों को संबोधित करते हुए कहा, 'सारे गरीब दारू पीते हो, मुर्गा खाकर वोट देते हो और ये दिल्ली, लखनऊ जाने वाले नेता 5 साल तुम्हें मुर्गा बनाके घुमाते हैं।'
"Baati-chokha kaccha vote, daaru murga pakka vote. Saare garib daaru peete ho, murga khaake vote dete ho aur ye Delhi, Lucknow jaane waale neta 5 saal tujhe murga banake ghumate hain," says UP Minister Om Prakash Rajbhar in #Balrampur (24.12.17) pic.twitter.com/bQgg9aaff1
— ANI UP (@ANINewsUP) December 25, 2017
योगी सरकार में मंत्री होने के बावजूद ओमप्रकाश अक्सर भाजपा पर हमला करते रहते हैं। हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भी उन्होंने शराब को लेकर बयान दिए। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि जो लोग वोट पाने के लिए शराब बांट रहे हैं, उनसे पेटी लेकर रख लो और बाद में कह देना कि शराब से नशा ही नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानः बम को खिलौना समझकर खेल रहे थे बच्चे, अंजाम जानकर हो जाएंगे हैरान
पहले भी दे चुकें है विवादित बयान
पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर ने हाल में ये भी कहा कि जो लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा भी उनके कई बयान सुर्खियां बन चुके हैं। वो सीधे योगी आदित्यनाथ सरकार भी वार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि योगी सरकार भ्रष्टाचार पर काबू करने में नाकामयाब रही है।
योगी सरकार पर ही उठाए सवाल
ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ये यूपी सरकार में भाजपा गठबंधन का हिस्सा है। वैसे राजभर लगातार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। वह योगी सरकार में रहते हुए खुद सरकार की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठा चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App