Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दलितों के घर मच्छर काटते हैं फिर भी करते हैं प्रसन्नता महसूस: अनुपमा जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को दलितों के घर जाने का आदेश दिया। जिसके बाद भाजपा के कई नेता दलितों के घर पर गए और भोजन भी किया।

दलितों के घर मच्छर काटते हैं फिर भी करते हैं प्रसन्नता महसूस: अनुपमा जायसवाल
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को दलितों के घर जाने का आदेश दिया। जिसके बाद भाजपा के कई नेता दलितों के घर पर गए और भोजन भी किया।

इसी दौरान भाजपा के नेताओं ने विवाद बयान भी दिए। वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने विवादित बयान दिया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अनुपमा जायसवाल ने कहा कि गरीबों को लाभ हो किसानों को लाभ हो युवा इस तरह से भटके नहीं इनको ध्यान में रखकर योदनाए बनाई जा रही हैं, और योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हो और योजनाओं का लाभ मिल भी रहा है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री रातभर दलितों के घर जाते हैं और उन्हें मच्छर काट रहे हैं। मच्छर काटने के बावजूद दलितों के घर रुकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि सब प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story