Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

निकाय चुनाव: बुर्का उतरवाकर वोट कर रहीं मुस्लिम महिलाएं, हंगामा शुरू

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए अंतिम चरण के मतदान के दौरान मुगलसराय, चंदौली, बागपत और सहारनपुर में हंगामा हुआ है।

निकाय चुनाव: बुर्का उतरवाकर वोट कर रहीं मुस्लिम महिलाएं, हंगामा शुरू
X

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। ऐसे में कई जिलों से हंगामे की खबर भी आर ही है।

बाराबंकी के बाद अब मुगलसराय मुस्लिम महिलाओं के चेहरे से बुर्का हटवाकर मतदान डालने की खबर है। जिसके बाद उस मतदान केंद्र पर हंगामा शुरू हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुगलसराय, चंदौली, बागपत और सहारनपुर में आज कई बूथों पर महिला सुरक्षाकर्मी बुर्के में आई महिलाओं की पहचान उनके आई कार्ड से कर रही हैं और साथ-साथ बुर्का हटाकर चेहरे से आई कार्ड का मिलान भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- GES समिट: पीएम मोदी की डिनर पार्टी में छाई इवांका ट्रंप की ये खास ड्रेस, देखें तस्वीरें

लेकिन, बुर्का पहन कर वोट देने आई मुस्लिम महिलाएं इससे नाराज दिखीं। उनका कहना है कि वह पहले से बुर्के में वोट करती रही हैं और इस तरह की पहचान की कवायद कभी नहीं हुई।

मुगलसराय में एक बूथ पर मौजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने बताया कि ऊपर से आदेश है कि जो भी महिला बुर्का में आए, उनका चेहरा पहचान पत्र से मिलान कराया जाए।

बता दें कि निकाय चुनाव के लिए आज 26 जिलों में मतदान किया जा रहा है। इसको लेकर यूपी पुलिस भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story