यूपी सरकार अब सरकारी स्कूलों के नाम में लगे ''इस्लामिया'' शब्द को हटाएगी, स्कूल के अवकाश में करेगी बदलाव
उत्तर प्रदेश में मदरसों पर नियम सख्त करने के बाद अब यूपी सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के नाम में जुड़े ''इस्लामिया'' शब्द को हटाने आदेश दिए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 July 2018 9:56 AM GMT
उत्तर प्रदेश में मदरसों पर नियम सख्त करने के बाद अब यूपी सरकार ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के नाम में जुड़े 'इस्लामिया' शब्द को हटाने आदेश दिए हैं।
इसे भी पढ़ेंः भाजपा नेता ने बुद्धीजीवियों पर लगाया सेना विरोधी नारेबाजी का आरोप, कहा- गृहमंत्री होता तो देता गोली मारने के आदेश
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इस आदेश को लागू किया जा रहा है। जहां कुछ सरकारी विद्यालयों के नाम से पहले 'इस्लामिया' लगा हुआ है। उसकी पहचान कर उसे हटाने का काम किया जा रहा है।
बलिया के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमने 6 स्कूलों की पहचान की है जिसके नाम के आगे लगा 'इस्लामिया' हटाया जाएगा। हमने इन विद्यालयों को पहले ही आदेश दे दिया है कि वे शुक्रवार को भी स्कूल खुला रखें और रविवार को बंद करें।
इससे पहले इन विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश दिया जाता रहा है जबकि सरकारी अवकाश वाले दिन यानि रविवार को विद्यलाय खोले जाते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story