उत्तर प्रदेश के आश्रय गृहों में गलत गतिविधि नहीं होने देंगे: सीएम योगी
बिहार के मुजफ्फरपुर और देश के कुछ अन्य स्थानों पर बालिका गृहों में यौन शोषण की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य के किसी भी आश्रय गृह में गलत गतिविधि नहीं हो सकती।

उन्होंने वृंदावन में विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए बने विशाल आश्रय गृह 'कृष्ण कुटीर' उद्घाटन के मौके पर यह भी कहा कि राज्य सरकार लखनऊ और वाराणसी में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की खातिर आश्रय स्थल बनाने के लिए जमीन का आवंटन करेगी।
आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी भी आश्रय स्थल में कोई गलत गतिविधि नहीं हो सकती। सुरक्षा और सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जो भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी वो उठाया जाएगा।
बजट की भी कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। बेसहारा और बुजुर्ग महिलाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, घर से बिछड़ना दुखदायक होता है लेकिन ऐसी महिलाएं बड़ी संख्या में हैं जो पारिवारिक परिस्थिति या ईश्वर आराधना में लीन होने की वजह से अपना जीवन खपा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योंकि समाज का नजरिया बदल जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App