मुजफ्फरनगर में 9 साल के लड़के के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के उमारपुर गांव में एक व्यक्ति को नौ साल के लड़के के साथ कुकर्म करने और उसे धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 May 2018 2:58 PM GMT Last Updated On: 28 May 2018 2:58 PM GMT
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के उमारपुर गांव में एक व्यक्ति को नौ साल के लड़के के साथ कुकर्म करने और उसे धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने आज बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी नरेश कुमार (50) को पकड़ा और उसे पुलिस को सौंप दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 377 और धारा 504 के अलावा पोक्सो अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़ित के परिवार की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने लड़के से तब कुकर्म किया जब वह घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले का तब पता चला जब पीड़ित ने अपने माता- पिता को इस घटना के बारे में बताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story