यूपी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारियां शुरू, कई मंत्रियों के छूटे पसीने!
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर को शुरू होकर 22 दिसंबर को खत्म होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Dec 2017 10:49 AM GMT
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 9 महीनों के बाद अपने कैबिनेट में फेरबदल की तैयारियां कर रही है। इसे लेकर कई मंत्रियों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस फेरबदल के कारण कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके साथ ही कई नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि फेरबदल के बाद कई मंत्रियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा। बता दें कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर को शुरू होकर 22 दिसंबर को खत्म होगा। इसी बीच गुजरात चुनावों के परिणाम भी आने हैं।
इसे भी पढ़ें: आद्या के पिता ने किया खुलासा, फोर्टिस अस्पताल ने कानूनी कार्रवाई रोकने के लिए किया ये शर्मनाक काम
गौरतलब है कि 9 महीनों के कार्यकाल में योगी ने कई मंत्रियों के काम को नजदीकी से देखा है और इसी के चलते वो फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि कई मंत्रियों की छुट्टी होगी, कई की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा और कई का प्रमोशन भी होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story