उपचुनाव रिजल्ट: तबस्सुम हसन की जीत पर बोले जयंत चौधरी- कैराना में जिन्ना हारा- गन्ना जीत गया
राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी और गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन की कैराना लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था।

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी और गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन की कैराना लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था।
उम्मीदवार तबस्सुम हसन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को पछाड़कर 55 हजरा वोटों से जीत हासिल की है। जयंत चौधरी ने तबस्सुम हसन को 2019 में गेम चेंजर बताया है।
जयंत चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि उन सभी पार्टियों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने हमें समर्थन दिया, अखिलेश जी, मायावती जी, राहुल जी, सोनिया जी, सीपीआईएम, आप और अन्य धन्यवाद।
Would like to thank all parties who supported us, thank Akhilesh ji, Mayawati ji, Rahul ji, Sonia ji, CPIM, AAP and others. Jinnah hara, Ganna jeeta: Jayant Chaudhary,RLD on RLD leading in Kairana LS bypoll pic.twitter.com/fULDwDHDCb
— ANI UP (@ANINewsUP) May 31, 2018
उन्होंने आगे कहा कि कैरान में जिन्ना हार गया और गन्ना जीता गया है। जयंत चौधरी ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी का नकार दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि 2019 में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है। बचे हुए दिनों हम भाजपा को काम करके दिखाना होगा। जयंत चौधरी ने कैराना उपचुनाव में सभी विपक्षी दलों को समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App