कैराना-नूरपुर उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश- जनता ने भाजपा को उचित जवाब दिया
कैराना लोकसभी सीट से आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को पछाड़कर 55 हजरा वोटों से जीत हासिल की है।

कैराना लोकसभी सीट से आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम हसन भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मृगांका सिंह को पछाड़कर 55 हजरा वोटों से जीत हासिल की है।
वहीं नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अवनी सिंह को 6211 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।
कैराना और नूरपुर उपचुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो खेल बीजेपी हमारे साथ खेलती थी वो खेल हमने उनसे सीखा है। ये कहा गया की गया कि किसानों का कर्ज माफ होगा पर हुआ क्या? बल्कि किसानों की जान चली गई। उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत बड़ा धोखा है।
Jo khel woh (BJP) humaare saath khelte the, wahi khel humne seekha hai unse. Yeh kaha gaya ki kisaanon ka karz maaf hoga, par hua kya? Balki kisaanon ki jaan chali gayi. Yeh bahot bada dhokha hai: Akhilesh Yadav, SP Party President. #BypollResults2018 pic.twitter.com/xWremb5c6t
— ANI UP (@ANINewsUP) May 31, 2018
अखिलेश यादव ने इसके अलावा कहा कि मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने हमारे लिए वोट किया। यह उन लोगों के लिए एक हार है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं। लोगों ने भाजपा को उचित जवाब दिया है।
I want to congratulate all the people who voted for us. This is a defeat for those who do not believe in the democracy. People have given a befitting reply to the BJP: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party President pic.twitter.com/RrBM0JCXqX
— ANI UP (@ANINewsUP) May 31, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App