उन्नाव रेप केस: मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची रेप पीड़िता
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। गैंगरेप और हत्या के आरोप में भाजपा विधायाक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
Family of #UnnaoRapeVictim arrives at Ram Manohar Lohia Hospital in Lucknow pic.twitter.com/wR7goZMjod
— ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2018
हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन
आपको बता दें कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद योगी सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफ़ारिश की थी। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार करके उनसे लगातार 18 घंटे तक पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- 5 करोड़ का कर्ज ना चुकाने पर राजपाल यादव और उनकी पत्नी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, हो सकती है सजा
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के बाद विधायक को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जा सकता है। उन्नाव रेप केस की जांच पड़ताल के बीच आज सीबीआई की टीम बलात्कार पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची है।
बलात्कार पीड़िता के साथ उसका परिवार भी है। पीड़िता और परिवार को सुरक्षा देने के लिए पुलिस भी साथ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App