उन्नाव रेप केस: कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सहयोगी शशि सिंह को 4 दिन की CBI रिमांड पर भेजा
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप मामले आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सहयोगी महिला शशि सिंह को लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत मे पेश किया गया है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप मामले आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सहयोगी महिला शशि सिंह को लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत मे पेश किया गया है।
इसके बाद कोर्ट ने शशि सिंह को चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई अब शशि सिंह को चार दिन बाद सुबह दस बजे कोर्ट में पेश करेगी।
Unnao rape case: Shashi Singh, BJP MLA Kuldeep Singh Sengar's close aide has been sent to 4 days police custody. #Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2018
सीबीआई ने शशि सिंह और आरोपी विधायक को आमने-सामने बिठाकर 16 घंटे तक भी पूछताछ की थी।
Unnao rape case: Shashi Singh, aide of BJP MLA Kuldeep Singh Sengar, being presented in CBI Special Court #Lucknow pic.twitter.com/ZHJXH4EQ5w
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2018
आपको बता दें कि विधायक की सहयोगी महिला शशि सिंह को सीबीआई ने शनिवार देर शाम को हिरासत में लिया था। इसके बाद उनसे पूछताछ के बाद रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- कठुआ रेप केस: BCI ने पांच सदस्यीय टीम का किया गठन, जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट
वहीं बलात्कार पीड़िता की मां का आरोप है कि शशि उसकी बेटी को विधायक के पास ले गई थी जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App