उन्नाव रेप केस: कोर्ट ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा
सीबीआई ने आज पीड़ित लड़की का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षाण कराया और बाद में उसे उन्नाव भेज दिया।

उत्तर प्रदेश में उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज है।
Main accused in #Unnao rape case BJP MLA Kuldeep Singh sent to 7-day police custody. pic.twitter.com/gRyEIbEhSn
— ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2018
सीबीआई ने शुक्रवार तड़के आरोपी विधायक को इंदिरा नगर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद आरोपी विधायक को हजरतगंज स्थित सीबीआई कार्यालय में ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। सीबीआई के चार अफसरों ने विधायक से एक दर्जन से अधिक सवाल कई बार पूछे।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव पर ईंट-पत्थरों से हमला, भागकर बचाई जान
आपको बता दें कि जिस समय भाजपा विधायक को सीबीआई कोर्ट लेकर पहुची थी उस समय विधायक ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे भगवान और न्याय पर भरोसा है इसलिए यहां आया हूं।
Main accused in #Unnao rape case BJP MLA Kuldeep Singh produced before a #Lucknow Court, says,' I have faith in judiciary.' pic.twitter.com/cJoWw8q2Xj
— ANI UP (@ANINewsUP) April 14, 2018
वहीं सीबीआई ने आज पीड़ित लड़की का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल परिक्षाण कराया और बाद में उसे उन्नाव भेज दिया। पीड़ित महिला मेडिकल परिक्षण के लिए अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App