केंद्रीय मंत्री ने उठाया लड़कियों के जींस पहनने पर सवाल, दिया ये विवादित बयान
कॉलेज ने कैंपस में जींस और पटियाला सूट पहनकर आने पर बैन लगा दिया है।

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने जींस पहनने को लेकर विवादित बायन दिया है। उनके इस बायन के ऊपर विवाद हो सकता है।
मंत्री सत्यपाल सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापन दिवस समारोह में कहा कि कोई आदमी अगर कहने लगे की मैं जींस पहनके किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम पर साधा निशान, कही ये बड़ी बात
इसके बाद उन्होंने कहा या कोई लड़की जींस पहनकर के शादी के बेदी पे जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे? इस दौरान उन्होंने संतों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि संत भी पारंपरिक वेश-भूषा को छोड़ जींस पहनते हैं तो समाज उनकी कद्र नहीं करेगा।
Koi aadmi agar kehne lage ki main jeans pehenke kisi mandir ka mahant ban jaaunga to log pasand karenge kya? Koi pasand nahi karega. Ya koi ladki jeans pehenkar ke shaadi ke bedi pe jaayegi to kitne ladke usse shaadi karna chahenge?: Union Minister Satyapal Singh pic.twitter.com/n8rJHSQWyz
— ANI (@ANI) December 11, 2017
मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज ने कैंपस में जींस और पटियाला सूट पहनकर आने पर बैन लगा दिया है। साथ ही कॉलेज ने क्लासरूम में मोबाइल फोन पर भी बैन लगाया है। बता दें कि इससे पहले भी कई नेताओं ने जींस पहनने को लेकर विवादित बायन दिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App