Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बुलंदशहर हिंसा / पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज की, हत्या के शक में 2 लोग गिरफ्तार

बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस अधिकारी की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और चार अन्य को हिरासत में लिया गया है।

बुलंदशहर हिंसा / पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज की,  हत्या के शक में 2 लोग गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल से जुड़े बुलंदशहर जनपद में बीते सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मची हिंसा में स्याना थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी। इस मामले में में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार अन्य को हिरासत में लिया गया है।
एएनआई के मुताबिक, मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गाय है। एसआईटी की टीम जांच कर रही है क्यों ये हिंसा हुई और पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को अकेला क्यों छोड़ दिया।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है। कथित तौर पर मवेशी वध के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है तो वहीं दूसरी तरफ इस हिंसा प्रदर्शन के पीछे कौन फॉलो कर रहा था।
इसके अलावा एफआईआर की रिपोर्ट में पुलिस ने 27 लोगों को नाम जोड़े हैं। जिन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर मवेशी को मार डाला।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story