यूपी CM हेल्पलाइन: आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न होने पर लड़की ने खाया खाया जहर, हालत गंभीर
प्रताड़ित महिला कर्मचारियों को इस मामले पर कोई सख्त कार्यवाही न होने पर हताश होकर एक महिला कर्मचारी ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की हैं ।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 March 2018 4:57 PM GMT
महिला दिवस के दूसरे दिन हुई सीएम हेल्पलाइन में महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। प्रताड़ित महिला कर्मचारियों को इस मामले पर कोई सख्त कार्यवाही न होने पर हताश होकर एक महिला कर्मचारी ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की, फिलहाल पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि महिला कर्मचारियों को तीन-चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला था जिसके बाद कर्मचारियों ने कई बार मांग भी उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला कर्मचारियों का ये आरोप हैं की हेल्पलाइन के कार्यालय की कुछ महिला कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बनाकर इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। वहीं उनके साथ काम के दौरान महिला कर्मचारियों का नम्बर निकाल कर अश्लील बातें की जाती है वेतन के नाम पर धमकी दी जाती है।
गौरतलब है कि कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने दो दिन पहले विभूतिखंड इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय से मामले की शिकायत की थी लेकिन उलटा उन्हें धमकाया गया कि जेल में बंद कर देंगे तो तुम्हारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा। वहीं टेलीकॉलरों ने मीडिया के सामने ही पुलिस को गालियां भी दीं थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story