मौसम विभाग ने जारी किया ALERT, अगले 3 घंटे में यूपी में तूफान और बारिश मचाएंगे कहर
भारतीय मौसम विज्ञान के लखनऊ केंद्र ने एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 घंटों में धूल भारी आंधी-तूफान और बारिश होगी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Jun 2018 5:42 PM GMT
भारतीय मौसम विज्ञान के लखनऊ केंद्र ने एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 घंटों में धूल भारी आंधी-तूफान और बारिश होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ, उन्नाव, राय बरेली, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराईच, गोंडा, कासगंज, ईटावा, कन्नौज, प्रतापगढ़ जिले और इनके आस-पासे के क्षेत्रों में तूफान और बारिश होगी।
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने के लिए भी निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि पिछली बार उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान और बारिश में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
उस दौरान उत्तर प्रदेश के ममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश दिया था। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में मानसून का कहर जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story