Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपी के इन जिलों में आज आंधी-तूफान मचाएगा तबाही!

देश के कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी के इन जिलों में आज आंधी-तूफान मचाएगा तबाही!
X

देश के कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यूपी में कुछ ही घंटो में मौसम सुहाना होने की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ में मेट्रोलॉजिकल सेंटर (मौसम विभाग) ने आज आंधी-तूफान और धूल भारी आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहाट, कानपुर नगर, मेनपुरी, हरदोई, उन्नाव, श्रवस्ती, बलरामपुर और आसपास के इलाकों में आज तेज तूफान और धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभाना जताई जा रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में आए तूफान और बारिश से सबसे अधिक नुकसान उत्तर प्रदेश को हुआ है।उत्तर प्रदेश में आधी-तूफान और बारिश से अब तक लगभग तीस से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story