नोएडा में मौलवी ने तीन साल की बच्ची से किया बलात्कार, गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Jan 2019 5:49 AM GMT
नोएडा के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि मौलवी अकबर ने अपने पड़ोस में रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची के साथ सोमवार की रात को बलात्कार किया।
उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story