Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सहारनपुर भारी बारिश के कारण गिरा मकान, तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण आज एक मकान का कमरा गिरने से सास-बहू और एक बच्ची की मौत हो गई।

सहारनपुर भारी बारिश के कारण गिरा मकान, तीन लोगों की मौत
X

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण आज एक मकान का कमरा गिरने से सास-बहू और एक बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस्लामनगर गांव में सिंगा का परिवार एक कमरे में बैठा हुआ था जबकि उसका पुत्र विनोद कहीं काम पर गया हुआ था।

ये भी पढ़ें: PNB घोटालाः नीरव मोदी के खिलाफ खुली अवधि का वारंट जारी

इसी बीच उसके मकान का एक कमरा भरभराकर नीचे गिर पडा जिसके मलबे में दबकर सिंगा की पत्नी कृष्णा, पुत्रवधु नीलम, सिंगा की पुत्री नीना और विनोद की पुत्री अन्नू और तन्नू मलबे में दब गये।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मलबे से घायलों को निकालकर उन्हें तुरन्त ही चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान कृष्णा, नीलम और चार वर्षीय अन्नू की मौत हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story