Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ठक ठक गिरोह के 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात ठक ठक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ठक ठक गिरोह के 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात ठक ठक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बीती रात इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 15 में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों सागर, दीपक, मनोज और विक्की को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में घायल हुए एक बदमाश और दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरोह के सरगना के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट की वारदातों के दर्जन भर मामले दर्ज है। पुलिस को इनके पास से चार पिस्तौल, कारतूस, और अन्य सामग्री मिली है।
पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फायरिंग के दौरान 2 पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली का शिकार हो गए।
फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सभी बदमाश ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। पकड़े गए बदमाश की लंबे समय से नोएडा पुलिस को तलाश थी। इस गैंग के सदस्यों के ऊपर एक दर्जन से भी ज्यादा मामले नोएडा और आसपास के इलाकों में दर्ज हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story