बुलंदशहर / इंस्पेक्टर की बहन का दावा, पुलिसवालों ने ही मारा, अखलाक केस से संबंध
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में स्याना थाने के इंस्पेक्टर की गोलीमार कर हत्या कर दी जिसके बाद परिवारवालों ने शहीद का दर्जा दने की मांग की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Dec 2018 12:29 PM GMT
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में स्याना थाने के इंस्पेक्टर की गोलीमार कर हत्या कर दी जिसके बाद परिवारवालों ने शहीद का दर्जा दने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबोध कुमार की बहन ने मांग की है कि उनके भाई को शहीद का दर्ज दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने योगी सरकार को धमकी दी है कि जो मुआवजे की राशि देने की घोषणा की है उसे हम वापस कर देंगे।
आगे कहा कि अखलाक केस की जांच करने के लिए ही मेरे भाई की हत्या कर दी गई। वहीं इस हत्या के लिए उनकी बहन ने पुलिस प्रशासन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे भाई को छोड़कर क्यों भाग गए साथ पुलिस वाले।
वहीं सुबोध कुमार सिंह के चाचा ने आरोप लगाया कि वह गाड़ी में अकेले थे और उनका ड्राइवर सब बात जानता है। आगे कहा कि इस मामले में पुलिस भी मिली हुई है। इस हिंसा में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ एफआई आर दर्ज की है। साथ में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story