Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, राम गोविंद चैधरी ने किया विरोध, कहा-यूपी मे जंगलराज

बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सपा नेता का शव महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध के पास लहूलुहान अवस्था मे मिला।

बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, राम गोविंद चैधरी ने किया विरोध, कहा-यूपी मे जंगलराज
X

बलिया जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सपा नेता का शव महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध के पास लहूलुहान अवस्था मे मिला।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक एसपी गांगुली ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के पास टीएस बांध पर आज तड़के सपा नेता मनोज सिंह (46) का लहूलुहान शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है।
गांगुली ने बताया कि मनोज बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पुरास गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मनोज कल दोपहर अपने घर से निकला था। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चैधरी ने हत्याकांड पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story