Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन करके भी भाजपा का विजयरथ नहीं रोक पाएंगीः केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी हमारे पास चेहरा हैं और सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन कर ले तो भी भाजपा का विजयरथ नहीं रोक पाएंगी।

सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन करके भी भाजपा का विजयरथ नहीं रोक पाएंगीः केशव प्रसाद मौर्य
X

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी हमारे पास चेहरा हैं और सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन कर ले तो भी भाजपा का विजयरथ नहीं रोक पाएंगी।

मौर्य ने यहां विज्ञान परिषद में पांच लोकसभा सीटों..फूलपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, प्रदापगढ़ और अमेठी के लिए भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "2019 के लोकसभा का बिगुल आज से बज गया है। हमारा लक्ष्य 2014 से बड़ी विजय 2019 में हासिल करने का है।"
उन्होंने कहा, "इस बैठक में 2014 से बड़ी विजय हासिल करने की रणनीति बनी है। इस रणनीति के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे।"
इस बैठक में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल, इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता, कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story