उत्तर प्रदेश: ''बुआ-बबुआ'' के गठबंधन को शिवपाल यादव ने बताया अधूरा
सपा-बसपा गठबंधन पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह गठबंधन प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है, उन्होंने कहा कि केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही भाजपा को हरा सकता है।

प्रगति-समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि यह गठबंधन प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है, उन्होंने कहा कि केवल एक धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ही भाजपा को हरा सकता है।
Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) chief Shivpal Yadav on SP-BSP alliance: This alliance is incomplete without Pragatisheel Samajwadi Party, only a secular front can defeat BJP. pic.twitter.com/iuVwgsIJnr
— ANI UP (@ANINewsUP) January 12, 2019
सपा-बसपा गठबंधन
बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी।
इन दोनों पार्टियों ने राज्य की दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोडी हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ने का फैसला किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- pragati samajwadi party lohia shivpal yadav sp bsp alliance secular front bjp bahujan samaj party samajwadi party lok sabha elections 2019 uttar pradesh news lok Sabha elections mayawati akhilesh alliance mayawati akhilesh yadav haribhumi news hairbhoomi hari bhoomi hari bhumi news hari bhumi हरी भूमि हरिभूमि