Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सपा और बसपा ने जनता के साथ धोखा किया, उनका गठबंधन अवसरवादी- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा के चुनावी नतीजों को देखने के बाद ही सपा- बसपा साथ आये हैं।

सपा और बसपा ने जनता के साथ धोखा किया, उनका गठबंधन अवसरवादी- योगी आदित्यनाथ
X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा के चुनावी नतीजों को देखने के बाद ही सपा—बसपा साथ आये हैं।

योगी ने गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए यहां टाउनहाल में एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि सपा और बसपा ने जनता के साथ धोखा किया है। उनका गठबंधन 'अवसरवादी गठबंधन' है।
उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढ रहा है और निवेशक प्रदेश में निवेश करने आ रहे हैं। इससे पहले जब निवेशक यहां निवेश करना चाहते थे तो सरकार में बैठे लोग अपने हिस्से की बात करते थे। ऐसे में कोई विकास की बात कैसे सोच सकता है, जब सरकार ही भ्रष्ट हो।
योगी ने कहा कि कोई विकास की बात कैसे सोच सकता है, जब सरकार में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते हों। सपा-बसपा सरकार लूट, अराजकता, गुंडाराज और भ्रष्टाचार की सरकारें थीं और उनके कार्यकाल में कारोबारी पलायन कर रहे थे।
भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा-बसपा पर कटाक्ष किया और कहा कि पहले राज्य के केवल चार जिलों में ही बिजली आती थी और सडकें उनके (सपा—बसपा) पापों एवं भ्रष्टाचार के गड्ढों से भरी हुई थीं।
ये भी पढ़ें- 61 वर्षीय बुजुर्ग ने 13 वर्षीय बालिका के साथ की घिनौनी हरकत, तीन साल की जेल
उन्होंने ऐलान किया कि गोरखपुर में जल्द ही 1500 करोड रूपये की लागत से बायो ईंधन कारखाना स्थापित किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए 3000 नौकरियों का सृजन होगा।
योगी ने अपने भाषण का समापन 'जय श्रीराम' के उदघोष से किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story