कलयुगी बेटे ने पिता पर किया धारदार हथियार से हमला, घायल पिता को घर में बंद कर हो गया फरार
बस्ती जिले के भैंसहवा गांव में एक बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में पिता के गले और हाथ में गंभीर चोटें आई।

बस्ती जिले के भैंसहवा गांव में एक बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में पिता के गले और हाथ में गंभीर चोटें आई। घायल पिता को घर में बंद करके ताला लगाकर बेटा फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर : पाकिस्तानी ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एलओसी पर भारी गोलीबारी
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय रामदेव मिश्रा का अपने बेटे से जगदीश मिश्रा से संपत्ति को लेकर विवाद था। इस पर दो दिन पहले बेटे ने पिता पर खुरपे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा घर बंद करके भाग गया।
दो दिनों तक घायल अवस्था में पिता कमरे में बंद रहे। बाद में जब उन्हें होश आया तब वह किसी तरह घसीटते हुए घायल बुजुर्ग दरवाजे तक पहुंचा। दरवाजा पीटने और कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया।
घर का ताला तोड़कर घायल बुजुर्ग को निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। शर्मा से पूछा गया कि मीडिया में ऐसी खबरें आ रही है कि बेटे ने पिता के गले को गोंद से जोड़ने की कोशिश की थी, इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी जानकारी नही है।
ये भी पढ़ें- जातिवाद, संप्रदायवाद मुक्त 'नये भारत' का निर्माण करें- पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि रामदेव मिश्रा अस्पताल भर्ती है और सुरक्षित है। उनके बेटे जगदीश मिश्रा की तलाश पुलिस कर रही है। शीघ्र उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App