गांधी परिवार और कांग्रेस की ना तो भगवान राम में आस्था है और न ही मंदिर में: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि न तो भगवान राम में आस्था है और न ही मंदिर में।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राहुल पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि न तो भगवान राम में आस्था है और न ही मंदिर में।
स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी जी का आज एक बयान आया है कि उनके लिए राम मंदिर कोई विशेष विषय नहीं है। जिस गांधी परिवार और कांग्रेस ने न्यायालय में ये एफिडेविट दिया कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है उनके लिए मंदिर विशेष नहीं होगा।
Union Min Smriti Irani in Amethi:Rahul Gandhi ji ka aj ek bayaan aaya hai ki unke liye #RamMandir koi vishesh vishya nahi hai.Jis Gandhi pariwaar aur Congress ne nyaylaya mein yeh affidavit diya ki Bhagwan Ram ka koi astitva nahi hai unke liye mandir bhi vishesh nahi hoga.(04.01) pic.twitter.com/UUPVKicKPT
— ANI UP (@ANINewsUP) January 5, 2019
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी का यह बयान संकेत देता है कि वह हिंदू धर्म को तभी प्रिय मानते हैं जब उन्हें अपना वोट बैंक नजर आता है। आस्था के नाम पर भगवान राम में ना उनकी आस्था है और ना ही मंदिर में उनकी आस्था है।
बता दें कि स्मृति ईरानी 2019 के लोकसभा चुनाव के आगाज से अमेठी में काफी आक्रमक मुद्रा में नजर आईं। उन्होंने अपने बयानों में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देतीं रहीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App