आजम खान के खिलाफ SIT ने दर्ज की एफआईआर, जानिए क्या है पूरा मामला
योगी आदित्यनाथ सरकार ने एसआईटी से जांच कराने के आदेश दिए थे।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ आज जल निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आजम खान के अलावा चार अन्य लोगों खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि एसआईटी इनके खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
FIR registered against SP leader Azam Khan and 4 others by Special Investigation Team (SIT) in connection with Uttar Pradesh Jal Nigam recruitment scam. (file pic) pic.twitter.com/WvCjT7forM
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2018
वहीं भ्रष्टाचार के मामले मामला दर्ज होने के बाद आजम खान का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैंने सभी लोगों को नौकरी दी है। कोई कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।
I had provided them jobs. There are no corruption charges on me or others. Those who have lied should answer to the society. If the intention is to harass us then so be it: Azam Khan, SP on FIR against him in connection with Uttar Pradesh Jal Nigam recruitment scam. pic.twitter.com/hrjxqU11mY
— ANI UP (@ANINewsUP) April 25, 2018
जो झूठ बोला है, उन्हें सभी के समाज के सामने सच बोलना चाहिए। अगर सरकार का मकसद ही हमें परेशान करना है तो तब कोई बात नहीं, अन्यथा मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है।
जल निगम में निकली थी भर्ती
आपको बता दें कि साल 2013 में आजम खान निगम के अध्यक्ष थे उस दौरान जल निगम में इंजीनियर से लेकर क्लर्क तक के 1300 पदों पर भर्ती हुई थी। आजम खान पर भर्ती में गड़बड़ी को लेकर भष्टाचार के आरोप हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने एसआईटी से जांच कराने के आदेश दिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App