Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

सपा से अलग हुए शिवपाल ने लोकसभा चुनाव के लिए फूंका बिगुल, अखिलेश की बढ़ी मुश्किल

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका है। शिवपाल ने कहा कि वह अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेंगे।

सपा से अलग हुए शिवपाल ने लोकसभा चुनाव के लिए फूंका बिगुल, अखिलेश की बढ़ी मुश्किल
X

समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंका है। शिवपाल ने कहा कि वह अपनी पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेंगे।

शिवपाल यादव ने अपनी रणनीति के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर उनका मोर्चा चुनाव लड़ेगा। साथ ही जीत की दावेदारी भी की।

इसे भी पढ़ें- शिवपाल सिंह ने सेकुलर मोर्चा का किया ऐलान, मुलायम के शामिल होने का दावा

इतना ही नहीं 2019 के चुनाव के बाद मोर्चे के मजबूत होने का दावा करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उतरने की बात कही है। इनका मानना है कि उनकी पार्टी को जनता का साथ मिलेगा।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आयोजित पहले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में शिवपाल यादव ने ये बातें कहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि इससे समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचेगा। संभावना है कि मुलायम सिंह यादव भी इनके साथ जुड़ेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story