कांवरियों की कार के परखच्चे उड़े, पांच की मौत, आठ घायल
उत्तर प्रदेश के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें अबतक पांच कांवरियों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें अबतक पांच कांवरियों की मौत हो गई है। साथ ही बताया जा रहा है कि आठ श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश और बिजली ने मचाई तबाही, 14 जिलों को लेकर फिर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
शनिवार की अहले सुबह 2 बजे करीब में घटना घटी है। शिव भक्त इलाहाबाद केड मानिकपुर मंदिर जा रहे थे कि तभी जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर खड़ी एक गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही पांच की मौत हो गई।
Jaunpur: Five devotees dead, 8 injured on their way to Allahabad's Kade Manikpur temple after the car carrying them hit a vehicle parked on the roadside on Jaunpur-Raebareli highway near Nikamuddinpur village at around 2 am today pic.twitter.com/tlvS3LOigR
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2018
इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली तब जाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायलों का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस ने शल को जब्त कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App