Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपी में ''निर्भया'' जैसी दरिंदगी, नाबालिग से गैंगरेप के बाद किया ये हश्र

दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसा एक मामला अब उत्तर प्रदेश के शाहजहां में सामने आया है।

यूपी में निर्भया जैसी दरिंदगी, नाबालिग से गैंगरेप के बाद किया ये हश्र
X

दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसा एक मामला अब उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सामने आया है। जहां आरोपियों ने पहले 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया और फिर उसकी जमकर पिटाई की, जब आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो बड़ी बेरहमी से मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लड़की का शव मंगलवार को गन्ने के खेत से बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें- दोस्ती शर्मसारः खाने पर आए थे पापा के दोस्त, लूटने लगे बेटी की अस्मत

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शव के साथ दरिंदगी की। लड़की की डेड बॉडी पर चोट के निशान थे, ऐसा लग रहा था जैसा कि शरीर को बुरी तरह से नोंचा गया हो।

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने बताया कि लड़की के साथ आरोपियों ने बिल्कुल भी दया नहीं कि भले यह निर्भया जैसा अंजाम नहीं लेकिन हत्या का तरीका वैसा ही अपनाया गया है। लड़की के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोजा पुलिस को सौंप दी है।

इसे भी पढ़ें- एक और निर्भया कांड, छात्रा का गैंगरेप कर शव का किया ये हाल

पुलिस ने बताया कि लड़की मंगलवार से ही गायब थी, परिजन उसकी तलाश में थे, जिसके बाद उसका शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने शव के पास से शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत धारा 302 और 376 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story