बुलंदशहर हिंसा / तिरंगे में लिपटा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर एटा पहुंचा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। आज अंतिम सलामी दी जाएगी। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Dec 2018 7:55 AM GMT
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। आज अंतिम सलामी दी जाएगी। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सुबोध सिंह की बांयी आंख की भौं के पास गोली लगी थी। हमलावरों ने सुबोध कुमार सिंह की सरकारी पिस्टल भी लेकर फरार हो गए।
बता दें कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह बुलंदशहर के स्याना गांव में सोगोकंशी की अफवाह मिलने के बाद वहां पहुंचे तो वहां हिंसा फैल चुकी थी। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह दादरी में मोहम्मद अखलाक लिंचिंग मामले में जांच अधिकारी थे। ऐसे में उनकी मौत पर शक भी जताया जा रहा है।
यूपी सरकार ने इस मामले की जांच एडीजी इंटेलीजेंस को सौंपी है। वहीं 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देंगे के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मेरठ रेंज के महानिरीक्षक की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया है।
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किसकी गोली से हुई है। एडीजी के मुताबिक कथित गोकशी की घटना के बाद एफआईआर लिख ली गयी थी लेकिन भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया था। बुलंदशहर में हुई घटना में पांच पुलिस कर्मी तथा करीब आधा दर्जन आम लोगों को भी मामूली चोटें आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story