Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक ! बेटी से छेड़खानी पर पिता ने लड़के को पीटा, दो महीने बाद बड़े भाई ने दोस्तों संग किया गैंगरेप

गाजियाबाद में 11वीं की छात्रा के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। यह घटना उस वक्त की है जब छात्रा अपनी साईकिल से नोट्स की फोटो कॉपी करा कर घर वापस जा रही थी।

शर्मनाक ! बेटी से छेड़खानी पर पिता ने लड़के को पीटा, दो महीने बाद बड़े भाई ने दोस्तों संग किया गैंगरेप
X

गाजियाबाद में 11वीं की छात्रा के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप किया। यह घटना उस वक्त की है जब छात्रा अपनी साईकिल से नोट्स की फोटो कॉपी करा कर घर वापस जा रही थी।

लड़कों ने पहले लड़की को घेर लिया और उसकी साईकिल को गिरा दिया। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसका रेप कर दिया। यह घटना बुधवार दोपहर की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी नाबालिग है जबकि दूसरा 21 साल का है जिसका नाम याहिद है। इस आरोपी याहिद के भाई को लड़की के पिता ने दो महीने पहले ही बेटी को परेशान करने के कारण मारा था।

तीसरे आरोपी का नाम टिंकू है। पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की घर से होमवर्क की फोटो कॉपी कराने के लिए निकली थी।
फोटोकॉपी कराने के बाद जब घर वापस आ रही थी तब घर के करीब 200 मीटर दूरी पर लड़कों ने उसकी साईकिल पर लात मार कर गिरा दिया। उसके बाद उसके गिरते ही लड़की का मुंह बंद कर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान तीसरा लड़का वहां गार्ड की तरह खड़ा रह कर चौकसी करता रहा। पुलिस मामले की और तहकीकात में जुटी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story