Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राज्यसभा चुनाव: यूपी में BJP के लिए ये सहयोगी पार्टी खड़ी कर सकती है मुश्किलें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी से कैसे बता सकते हैं कि अगले राज्यसभा चुनाव में हम भाजपा को वोट देंगे या किसी अन्य पार्टी को। हमने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।

राज्यसभा चुनाव: यूपी में BJP के लिए ये सहयोगी पार्टी खड़ी कर सकती है मुश्किलें
X

भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में मुश्किलों का सामन करना पड़ सकता है।

इसकी वजह केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हो सकती है। सुभासपा के उत्तर प्रदेश में चार विधायक है, जो आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यहां भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर 10 में से आठ सीटें जीत सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बिहार में 'मोदी चौक' पर राजनीति शुरू, अब बीजेपी के बाद जेडीयू ने जताया हत्या का शक

इसके आलावा यूपी में सपा और बसपा भी अपनी एक-एक सीटें जीत सकती हैं। लेकिन भाजपा ने यूपी में अपना नौवां प्रत्‍याशी भी खड़ा किया है।

इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी से कैसे बता सकते हैं कि अगले राज्यसभा चुनाव में हम भाजपा को वोट देंगे या किसी अन्य पार्टी को। हमने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें- रूस में वोटिंग जारी: व्लादिमीर पुतिन का चौथी बार राष्ट्रपति बनना लगभग तय

हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष कई बार केंद्र सरकार पर अपनी नाराजगी जाता चुके हैं, इसे देखते हुए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वो अंतिम समय में अपना फैसला बदल सकते हैं।

इससे पहले भाजपा के प्रति नाराजगी जताते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या भाजपा ने राज्यसभा और गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय करने से पहले हमसे कोई सलाह ली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story