Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इंतजार खत्म, 100 साल बाद लखनऊ को मिली पहली महिला मेयर

यूपी नगर न‍िकाय चुनाव 2017 में संयुक्ता भाटिया भाजपा की मेयर कैंडिडेट थी।

इंतजार खत्म, 100 साल बाद लखनऊ को मिली पहली महिला मेयर
X

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई है। भाजपा ने 16 नगर निगमों में से 14 पर अपना कब्जा कर लिया है।

भाजपा के आलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी निकाय चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारा है। बसपा को दो सीट पर जीत मिली हैं।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 100 साल बाद पहली महिला मेयर मिल गई है। भाजपा की संयुक्‍ता भाट‍िया लखनऊ की पहली महिला मेयर बनी है।

इसे भी पढ़ें- 'यूपी में गुंडाराज खत्म, भाजपा की सरकार बनने के बाद लौट रहे निवेशक'

आपको बता दें कि 2017 के नगर न‍िकाय चुनाव में संयुक्ता भाटिया भाजपा की मेयर कैंडिडेट थी। संयुक्ता को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने मीरा वर्धन को मैदान में उतारा था।

लखनऊ में मेयर पद के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने बुलबुल गोडियाल और कांग्रेस ने प्रेमा अवस्थी को अपना प्रत्याशी बनाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story