Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- नहीं पूरे किए अच्छे दिन के वादे

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को समाजवादी पार्टी एक दिवसीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है।

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- नहीं पूरे किए अच्छे दिन के वादे
X

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को समाजवादी पार्टी के दिवसीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने मोदी सरकार पर अच्छे दिन का वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाया।

पूर्व कैबिनेट ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों से झूठे वादे किए और जनता को झूठे सपने दिखाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं। देश में नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं, मोदी सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही।

वहीं एमएलसी परवेज अली ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुआ कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं किया। परवेज अली ने भाजपा पर भ्रष्टाचार, महंगाई रोकने आरोप भी लगाया। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, देश की अर्थव्यवस्था लडखड़ा गई है।

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के विधानसभा अध्यक्ष अंकित यादव ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी पार्टी के कार्यकर्ता और पद अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story