Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुलायम सिंह यादव के बिगड़े बोल, कहा- अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी इस बार से ज्यादा सीटें मिली

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर वह अयोध्या में मस्जिद नहीं बचाते तो अच्छा नहीं होता, क्योंकि उस दौर में कई नौजवानों ने हथियार उठा लिये थे।

मुलायम सिंह यादव के बिगड़े बोल, कहा- अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी इस बार से ज्यादा सीटें मिली
X

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को अपने 79वें जन्मदिन पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुसलमानों ने अभी तक सपा का साथ नहीं छोड़ा है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के कार्यकर्ता उनका वोट नहीं डलवा सके। मुसलमान अभी भी सपा को उसी तरह का वोट दे रहा है, जितना पहले दे रहा था। जिन मुसलमानों ने वोट दिया उनमें से नब्बे प्रतिशत ने सपा को ही दिया।

मुलायम सिंह ने अपनी पार्टी को आज भी मुसलमानों का समर्थन हासिल होने का दावा करते हुए कहा कि अगर वह अयोध्या में मस्जिद नहीं बचाते तो अच्छा नहीं होता क्योंकि उस दौर में कई नौजवानों ने हथियार उठा लिये थे। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेख यादव भी मौजूद थे।

विवादित बयान-

सपा संस्थापक ने कहा, '1990 में अपने मुख्यमंत्रित्व काल में देश की एकता के लिये मैंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थी। उसमें 28 लोग मारे गये। अगर और मारने पड़ते तो हमारे सुरक्षाबल और मारते।

यह भी पढ़ेंः 'तू चाय बेच' विवाद पर घिरी कांग्रेस, मांगनी पड़ी माफी

उन्होंने दावा करते हुए कहा, अगर हम मस्जिद नहीं बचाते तो उस दौर के कई मुस्लिम नौजवानों ने हथियार उठा लिये थे। मुलायम ने कहा की मुस्लिम समाज में यह डर बैठ गया था कि जब हमारा पूजास्थल नहीं रहेगा तो फिर ये देश कैसे हमारा हैं।

चुनाव में हार पर छलका दर्द

मुलायम ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को महज 47 सीटें मिलने को लेकर कहा कि हमारे लिए ये शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने के बाद भी 1993 के विधानसभा चुनाव में सपा 105 सीटें मिली थी और फिर उसकी सरकार बन गई थी।

उनहोंने कहा कि वक्त सपा के नौजवान कार्यकर्ता काफी जुझारू थे। आज उन जैसे नौजवानों पार्टी में कमी है। उन्होंने कहा कि कई कार्यकर्ता तो ऐसे है जो तो अपने गांव का एक बूथ भी नहीं जिता सकते है।

यह भी पढ़ेंः वीर सैनिक की विधवा किसी से भी शादी करे, जारी रहेगा भत्ता

ऑल इज वेल का दिया संदेश-

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में पिछले समय चली लंबी खींचतान के बाद कार्यकर्ताओं को 'ऑल इज वेल' का संदेश दिया। उनहोंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपना आशीर्वाद दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

मुलायम ने कहा, 'हम अखिलेश को तो आशीर्वाद देते हैं और देते रहेंगे। इस सवाल को लेकर देश भर में चर्चाएं हैं कि हमने अखिलेश को आशीर्वाद दिया। मैंने कहा कि वह मेरा लड़का भी है और राजनीति भी करता है। मेरे लिये वह लड़का पहले है नेता बाद में है।

काफी समय बाद मुलायम ने अखिले के साथ पार्टी मुख्यालय पर एक साथ मंच साझा किया है। इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा रहा पिता-पुत्र दोनों एक-दूसरे से बात करते दिखायी दिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story