Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सेल्फी को लेकर शादी का मंडप बना अखाड़ा, दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर मारपीट-देखें वीडियो

कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र में आई एक बारात में सेल्फी को लेकर विवाद हो गया।

सेल्फी को लेकर शादी का मंडप बना अखाड़ा, दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर मारपीट-देखें वीडियो
X

कानपुर में बर्रा थानाक्षेत्र में आई एक बारात में सेल्फी को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा की शादी के मंडप में ही लड़का और लड़की पक्ष में जमकर मरपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में चल रही लड़ाई में दूल्हा भी कूद गया।

आपको बता दें कि बर्रा थानाक्षेत्र स्थित एक गेस्टहाउस में बारात आई थी। शादी की सभी रश्म लगभग पूरी हो गई थी। लेकिन जयमाला के दौरान सेल्फी के कारण एकाएक मारपीट शुरू हो गई।

इसी बीच स्टेज पर बैठे दूल्ह की नजर जैसी ही पिट रहे बरातियों पर पड़ी तो वह आग बबूला होकर जंग में कूद गया। इसी बीच दुल्हन भी अपने पिता को पिटता देखकर इस जंग में कूद गई।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने आतंकवाद को लेकर मोदी सरकार पर दागे कई सवाल, पूछा सन्नाटे वाली चुप्पी का सबब

इसी दौरान दुल्हन ने अपने पति के गालों पर कई थप्पड़ रसीद कर दिए। खबरों से मिली जानकरी के मुताबिक इस मारपीट में करीब सात लोगों के घायल होने की खबर है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भार्ती करया है। इसी बीच पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और दोनों पक्षों में समझौता कराया तब कही जाकर विवाह हो पाया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story