गाजियाबाद में लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, ''गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार''
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर गाजियाबाद में लगे हैं। पोस्टर अब गाजियाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर गाजियाबाद में लगे हैं। पोस्टर अब गाजियाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
गाजियबाद में लगे कांग्रेस के इस पोस्टर में लिखा है कि 'गाजियाबाद करे पुकार, राबर्ट वाड्रा अबकी बार। निवेदक में गाजियाबाद युथ कांग्रेस का नाम लिखा है।
Poster seen near Kaushambi metro station in Ghaziabad pic.twitter.com/TYewCJKEPA
— ANI UP (@ANINewsUP) March 9, 2019
बता दें कि इससे पहले भी राबर्ट वाड्रा के पोस्टर उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में लग चुके हैं। हालांकि अभी तक यह इस तरह की कोई जानकारी नहीं है कि राबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ेंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा इससे पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वे राजनीति में आना चाहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App