उत्तर प्रदेश: सपा के सहयोग से कैराना लोकसभा उपचुनाव में उतरेगी RLD, तबस्सुम होंगी कैंडिडेट
राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर सपा की मदद से कैराना लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रहीं तबस्सुम बेगम आज रालोद में शामिल हो गई।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के टिकट पर सपा की मदद से कैराना लोकसभा उपचुनाव लड़ने जा रहीं तबस्सुम बेगम आज रालोद में शामिल हो गई।
रालोद के प्रान्तीय अध्यक्ष मसूद अहमद ने यहां ‘भाषा‘ को बताया कि उनकी पार्टी ने कैराना उपचुनाव के लिये तबस्सुम बेगम को टिकट देने का फैसला किया है। इसके लिये तबस्सुम औपचारिक रूप से सपा से रालोद में शामिल हो गयी हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हर दिन 5 से अधिक महिलाओं से बलात्कार, पुलिस ने कही ये बात
उन्होंने बसपा समेत सभी समान विचारधारा वाले दलों का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद जाहिर करते हुए आशा जतायी कि तबस्सुम विपक्ष की साझा उम्मीदवार बनकर उभरेंगी। मालूम हो कि सपा भी तबस्सुम को ही कैराना लोकसभा उपचुनाव लड़ाना चाहती थी।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या, मथुरा, वृंदावन और काशी के विश्वनाथ मंदिरों बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क
गत शुक्रवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी के बीच हुई लम्बी मुलाकात में इस पर सहमति बनी थी कि तबस्सुम सपा की बजाय रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी और सपा उनका समर्थन करेगी।
इसके अलावा नूरपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी और रालोद उसे समर्थन देगी। इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव 28 मई को होगा।
इनपुट- भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App