Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं धर्मस्थल, प्रत्येक नागरिक के लिए खुले रहने चाहिएः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मस्थल उपासना के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं और प्रत्येक नागरिक के लिए धर्मस्थल खुले रहने चाहिए, यह आज के समय की जरूरत है।

राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं धर्मस्थल, प्रत्येक नागरिक के लिए खुले रहने चाहिएः योगी आदित्यनाथ
X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मस्थल उपासना के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं और प्रत्येक नागरिक के लिए धर्मस्थल खुले रहने चाहिए, यह आज के समय की जरूरत है।

योगी शनिवार को यहां श्रीनवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में योगी श्रीमत्स्येंद्रनाथ, योगी गुरु गोरक्षनाथ व भगवान आदित्यदेव की प्रतिमाओं के अनावरण के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

तत्व ज्ञान को बढ़ावा दिए जाने पर जोर देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाथ संप्रदाय परंपरा ने भी समाज को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने महापुरुषों के जीवन को उदाहरणीय बताया व कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शमय रहा है।

जनसमूह द्वारा 'जयश्री राम' के उद्घोष पर उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि 'राम के नाम पर आपकी क्या चाहत है, आपकी भावनाएं साकार रूप लें, इसके लिए देशभर में प्रत्येक घर में छह नवंबर को एक दीपक राम नाम का जलना चाहिए, बहुत जल्दी ही काम भी होगा।'

इससे पहले योगी बालकनाथ व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी विचार रखे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story