उत्त प्रदेश: शांतिपूर्ण मोहर्रम के लिए संभल जिले में 740 लोगों के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी
मोहर्रम में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की पुलिस ने पहली बार 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किया है।पुलिस को इन लोगों से शांति भंग होने की आशंका है।

मोहर्रम में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले की पुलिस ने पहली बार 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किया है।पुलिस को इन लोगों से शांति भंग होने की आशंका है।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि हमने जिले के 740 लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ रेड कॉर्ड नोटिस जारी किया है। रेड कार्ड नोटिस मोहर्रम पर पहली बार जारी किया गया है। यह वे लोग हैं जिनसे शांति भंग की आशंका है।
उन्होंने बताया कि जिले में 11 पुलिस थाने है जहां लोगो को रेड कार्ड नोटिस जारी किये गये है, इसमें असमोली थाने में सबसे अधिक 430 लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद हयात नगर में 105 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- नन रेप केस: केरल पुलिस के सामने पेश हुए बिशप फ्रैंको मुलक्कल, सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
इसमें बहजोई, बनियाथेर, कुदफतेहगढ.,राजपुरा और गुन्नौर शामिल है । जबकि चंदौसी में 15 लोगो को यह नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 107/116 अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत 1727 लोगों के खिलाफ व 740 के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए है इन लोगो को जिले के सभी थानों के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।
मोहर्रम के अवसर पर यदि कोई भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाई करेगी इसी के चलते लोगो को चिन्हित कर उन पर दबाब बनाने के लिए पुलिस ने रेड कार्ड नोटिस जारी किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App