Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रामगोपाल यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।

रामगोपाल यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री पर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती
X

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं और वे ठोक दिया जाए जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल करते हैं।

क्या किसी मुख्यमंत्री के बात करने का यही तरीका होता है? उन्होंने आगे कहा कि हम सभी जानते है कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किस प्रकार के लोग करते हैं। राज्य में हर दिन फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं।

आपको बता दें कि आगरा में आज पुलिस और इमानी बदमाश रिंकू यादव के बीच आज मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ एक पुलिसकर्मी घायल हो गया वहीं पुलिस की तरफ से हुई गोलीबारी में बदमाश रिंकू यादव भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और रिंकू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भार्ती करया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story