राजनाथ सिंह के बेटे को विदेशी वॉट्सऐप नंबर से मिली धमकी, 10 लाख रुपए देने का आया मेसेज
पंकज सिंह के पास 10 लाख रुपये देने का मेसेज आया था। पंकज सिंह ने मीडिया को बताया, जिस तरह का मेसेज अन्य विधायकों को आया था वही मेसेज मुझे भी मिला।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से भारतीय जनता पार्टी विधायक पंकज सिंह को विदेशी वॉट्सऐप नंबर से धमकी दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पंकज सिंह के पास 10 लाख रुपये देने का मेसेज आया था। मीडिया को पंकज सिंह ने बताया, जिस तरह का मेसेज अन्य विधायकों को आया था वही मेसेज मुझे भी मिला।
इस पूरी घटना की जानकारी मैंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के डीएम को दे दी है। जानकारी की मानें तो पंकज सिंह को 22 मई को वॉट्सऐप के जरिए धमकी मिली थी।
इसे भी पढ़ें- राहत की आहट: अंडमान पहुंचा मानसून, कहीं भारी बारिश तो कहीं सूखे के आसार, यहां पढ़ें मानसून की पूरी जानकारी
आपको बता दें कि अब तक कई भाजपा विधायकों को इस तरह की धमकी दी जा चुकी है। सभी विधायकों को एक जैसा मेसेज आया है।
लिखावट से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमकी देने वाला शख्स पूर्वांचल से ही ताल्लुक रखता है। उसने सभी को +1(903) 3294240 नंबर से मेसेज भेजा है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App