Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजनाथ सिंह ने फहराया 147 फुट ऊंचा तिरंगा, तीन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देशा है जो युवा शक्ति में धनी भी है और भाग्यशाली भी। हमारे देश को आगे लेकर जाने की उर्जा जो है वो हमारी दो/तिहाई जनता में है।

राजनाथ सिंह ने फहराया 147 फुट ऊंचा तिरंगा, तीन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
X

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बरेली स्थित रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बनकर हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह सुबह 11:30 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे और 147 फुट ऊंचे तिरंगे झंडे का उदघाटन किया।

इसे भी पढ़ेंः वीडियोः जनता दरबार में अधिकारी पर भड़की केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, सरेआम कहे अपशब्द

यहां सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो युवा शक्ति में धनी भी है और भाग्यशाली भी। हमारे देश को आगे लेकर जाने की उर्जा जो है वो हमारी दो/तिहाई जनता में है।

राजनाथ सिंह छात्रों को कहा कि भारत की तस्वीर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी अर्थव्यवस्था की तरह देखी जा रही है। लेकिन कुछ ताकतें ऐसी हैं जो इससे खराब कर रही हैं। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दुनिया की सारी एजेंसी मानती है कि पूरे विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रही है।

दो प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कैंपस में 28 करोड़ के दो प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। इसमें 20 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला ऑडिटोरियम और आठ करोड़ से एथलीटों के लिए बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक के प्रोजेक्ट शामिल है। स्टेडियम में ट्रैक बनने के बाद स्पो‌र्ट्स का एक और मैदान बनाया जाएगा।

सोलर प्लांट का शिलान्यास

कैंपस में राज्य सरकार के सहयोग से 1100 किलोवाट बिजली उत्पादन के लिए सोलर प्लांट लगेगा। इस प्लांट का शिलान्यास भी गृहमंत्री ने किया। विश्वविद्यालय की इमारतों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन होगा। विश्वविद्यालय को यह बिजली 4.6 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी। बाकी बिजली की बिक्री होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story